मोरी में होमगार्ड जवान की मोटरसाइकिल हादसे में दर्दनाक मौत
एसडीआरएफ की टीम ने टौंस नदी से किया जवान का शव बरामद
उत्तरकाशी : गुरुवार देर सायं मोरी थाने में ड्यूटीक बादके घर जा रहे होमगार्ड की मोटरसाइकिल दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है।
बता दें गुरुवार सांय मोरी थाने से अपनी ड्यूटी करने के बाद घर जा रहसे होमगार्ड जवान भरत सिंह मोटर साइकिल अचानक नियंत्रण खो बैठा और टौंस नदी में समा गया। शुक्रवार थाना मोरी को सूचना मिली कि नदी के निकट मोटरसाइकिल दुर्घटना ग्रस्त हो रखी है जिससे यह आशंका व्यक्त की गई कि मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति भी नदी में गिर गया होगा ।
जिसके बाद एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर नदी समेत आसपास के क्षेत्र में सघन सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया ,
सर्चिंग के दौरान यह पुष्टि हुई कि उक्त मोटरसाइकिल पर एक होमगार्ड जवान सवार था, जो बीते गुरुवार सायं से लापता चल रहा था। एसडीआरएफ टीम ने लापता होमगार्ड जवान का शव नदी से बरामद कर
शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
मृतक का होमगार्ड जवान भरत सिंह
पुत्र स्वर्गीय सब्बल सिंह
उम्र – 57 वर्ष
निवासी ग्राम बलाड़ी, नौगांव, उत्तरकाशी है। घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा है।
इधर थानाध्यक्ष मोरी मोहन सिंह कठैत ने बताया कि
होमगार्ड जवान गुरुवार को ड्यूटी करने के बाद घर जा रहा था, सड़क दुर्घटना के चलते नदी में जा गिरा। शव को बरामद करने के बाद पंचायत नामाभर पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।



