Breaking
Mon. May 18th, 2026

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ  रवांई महोत्सव का आगाज 

देव डोलियों के सान्निध्य में जिलापंचायत अध्यक्ष ने किया मेले का शुभारंभ 
चिरंजीव सेमवाल
नौगांव /उत्तरकाशी :  नौगांव में तीन दिवसीय रवांई लोक महोत्सव  सांस्कृति कार्यक्रमों का आगाज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया ।
शुक्रवार को  नौगांव ब्लॉक निकट रवांई लोक महोत्सव का शुभारंभ बाबा बौखनाग, रुद्रेश्वर महादेव , भद्रकाली की देव डोलियों के सानिध्या में अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। 
 रवांई लोक महोत्सव के पहले दिन लोक गायक अनिल बेसारी,  सरस्वती शिशु मंदिर, कस्तूरबा गांधी बालिका , परमार्थ विजय पब्लिक दिव्यांग  छात्र छात्रों ने अपनी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की से खूब मनोरंजन किया है । मेला पंडाल में पीआईवी द्वारा लगाए गये सटाल और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां मेले का मुख्य आकर्षक रही है।
इस मौके पर राज्य मंत्री जगत सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य विजय बंधानी, शशिमोहन रावत, प्रदीप रावत, स्वतंत्री बंधानी, आशिता डोभाल, जमुना, जगदीश असवाल, प्रताप चौहान मौजूद रहे। मंच का संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रेम पंचोली ने किया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!