Breaking
Fri. Jan 23rd, 2026

लोकसभा चुनाव से पहले दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन।।

उत्तरकाशी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात एक साथ सुनने पहुंचे पार्टी कार्यकर्ता।
रविवार को पीएम मोदी के मन की बात को गंगोत्री विधानसभा के नगर मण्डल उत्तरकाशी में क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत, जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र राणा सहित सैकड़ों प्रार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने सुना।
बाद में गंगोत्री विधानसभा अंतर्गत डुण्डा मण्डल, भटवाड़ी मण्डल ,भागीरथी मण्डल,गाजणा मण्डल, से आये दर्जनों लोगों को क्षेत्रीय विधायक,राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत, जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र राणा ने माला टोपी पहना कर भाजपा की सदस्यता दिलाई।
राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत ने भाजपा सदस्यता लेने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। केन्द्र की मोदी सरकार सुशासन, गरीब कल्याण दृढ़ इच्छा शक्ति, ज़ीरो टोलरेंस की नीति तथा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास निहित है।

जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र राणा ने सभी सम्लित हुए लोगों का भाजपा परिवार में सम्मिलित होने के लिए हृदय से आभार प्रकट किया उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता के साथ ही सबसे अधिक लोकप्रिय है।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक भूपेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिला महामंत्री नागेन्द्र चौहान , वरिष्ठ भाजपा नेता सूरत राम नौटियाल, जयवीर चौहान, विक्रम रावत, हरीश डंगवाल, मनोज राणा,राजेन्द्र गंगाडी, विजय पाल मखलोगा, गोविंद गुसाईं, सुकेश नौटियाल, प्रताप रावत ,राजीव बहुगुणा, सूरत गुसाईं, गौतम रावत, दुर्गेश सिलवाल, देश राज बिष्ट ,अमित सेमवाल ,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारि उपस्थित थे।
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::-
इन नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

मनोज रावत ज्येस्ट उप प्रमुख भटवाडी़ , सुदर्शन चौधन पूर्व प्रधान / पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व सभासद श्रीमती श्रीमती सविता भट्ट,भगत सिंह
मनोज बिष्ट ग्राम प्रधान बडेथ (गाजणा) डुण्डा श्रीमती अनुराधा खंडूरी सदस्य क्षेत्र पंचायत भटवाड़ी, श्रीमती मंजू पंवार ग्राम प्रधान बेलाटिपरी, श्रीमती अनिता विश्वकमी ग्राम प्रधान बन्द्राणी,  भारत सिह रौतेला, भवान सिंह राणा, जोगेन्द्र सिंह राणा , मामेन्द्र सिंह मण्डारी, अनूप राणात सिंह ,यूथ कांग्रेस तिहार, मानेन्द्र रावत , प्रवेन्द्र (पब्वी) कुज्जन ,
सुनील पंवार तिहार, प्रवेन्द्र शाह आदि भाजपा में शामिल हुये है। हालांकि कुछ नेताओं ने पार्टी में शामिल होने से मनाह किया है ‌।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!