Breaking
Sun. May 10th, 2026

उत्तरकाशी भाजपा ने निष्कासित किया चार बागी नेताओं को।।

उत्तरकाशी भाजपा ने निष्कासित किया चार बागी नेताओं को।।

उत्तरकाशी भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा ने जारी की निष्कासित नेताओं की सूची 

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी जिले में निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को चुनौती दे रहे चार बागी नेताओं को भाजपा ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बाराहाट (उत्तरकाशी) से पुरोला तक भाजपा के नेताओं पर कार्रवाई कर पार्टी ने अनुशासन का कड़ा संदेश दिया है। शुक्रवार देर सायं भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह राणा ने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की सहमति के बाद पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर नगर पालिका बाडाहाट से अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे भूपेंद्र सिंह चौहान, बड़कोट से अजय रावत, नौगांव से पूर्व प्रमुख यशवंत कुमार,और पुरोला से अम्मीचंद शाह को भाजपा से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है।
बता दें ये चारों नेता उत्तरकाशी के नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लडने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित पाये गये।

 

 

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!