•300 मीटर नीचे यमुना नदी में गिरा पिकअप
उत्तरकाशी/ नैनबाग : दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर पर रविवार तडाके सुबह नैनबाग क्षेत्र में एक
पिकअप वाहन के यमुना नदी में गिरने से भीषण हादसा हो गया। सेब से लदा यह वाहन सुमन क्यारी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर सीधे नदी किनारे जा गिरा, जिसमें सवार चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब छह बजे उस वक्त हुआ जब पिकअप वाहन उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र से सेब लेकर विकासनगर की तरफ जा रहा था। सुमन क्यारी के पास पहुंचते ही वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे यमुना नदी किनारे जा गिरा।
गौर हो कि दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे-507 पर टिहरी गढ़वाल के थाना कैप्टी अंतर्गत सुबह मोरी से विकासनगर सेब ले जा रहा एक पिकअप वाहन सुमन क्यारी के पास करीब 300 मीटर नीचे यमुना नदी किनारे गिर गया। हादसे के दौरान वाहन में चार लोग सवार थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को निकाला. बताया जा रहा है कि दो लोग वाहन से पहले ही छिटक गये थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं, जिनका उपचार नैनबाग अस्पताल में चल रहा है।जबकि दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
उधर थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि घटना रविवार सुबह करीब 6:00 बजे की है, पिकअप वाहन उत्तरकाशी जनपद के मोरी से विकासनगर जा रहा था। वाहन सवार सभी युवक ग्राम नूरानी नैटवाड़ थाना मोरी जनपद उत्तरकाशी के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।वाहन सवार दो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें 108 की सहायता से हायर सेंटर देहरादून भेजा गया है।नैनबाग अस्पताल के नर्सिंग आफिसर अभिषेक ने बताया कि हादसे में घायल सुल्तानू पुत्र बनासू लाल व विपिन पुत्र सेम सिंह की हालत गम्भीर बनी हुई है, जिन्हें 108 से देहरादून भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि
हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।



