Breaking
Sun. Jan 18th, 2026

धराली क्षेत्र के सेब उत्पादकों के लिए मुख्यमंत्री ने की  घोषणा

 

रॉयल डिलीशियस सेब 51 प्रति किग्रा. की दर पर खरीदेगा उद्यान विभाग

मुख्यमंत्री धामी ने लिया “सरूताल संदेश” के खबरों का संज्ञान, घोषणा पर तत्काल अमल के दिये निर्देश।।

चिरंजीव सेमवाल
उत्तरकाशी, 20 सितंबर :
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रभावित धराली गांव – हर्षिल समेत आस-पास के क्षेत्रों में काश्तकारों के सेब सरकार ने खरीद ने की घोषणा कर दी है। शनिवार को मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार धराली व इसके आसपास के क्षेत्र का रॉयल डिलीशियस सेब रू. 51/- प्रति किग्रा. तथा रेड डिलीशियस सेब एवं अन्य सेब रू. 45/- प्रति किग्रा. की दर पर (ग्रेड-सी सेब को छोड़कर) उद्यान विभाग के माध्यम से खरीदा जाएगा। इसके लिए आवश्यक धनराशि की व्यवस्था मुख्यमंत्री घोषणा मद से की जाएगी।
बता दें शुक्रवार को “सरूताल संदेश” समाचार टीम के द्वारा आपदा धराली हर्षिल की खबरें प्राथमिकता से उठाई थी। जिससे शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धराली- हर्षिल आदि आपदा प्रभावित क्षेत्रों को एक बड़ी राहत दी है।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इस संबंध में जारी एक परिपत्र में सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग को तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित कर वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति का शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री को उक्त घोषणा के अनुपालन की वस्तुस्थिति से भी अविलंब अवगत कराए जाने की अपेक्षा की गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!