Breaking
Sun. Sep 6th, 2026

कोटी, बोंगा रोड स्थित मां कुटेटी माता का नव निर्मित मंदिर की प्राण -प्रतिष्ठा संपन्न

कोटी, बोंगा रोड स्थित मां कुटेटी माता का नव निर्मित मंदिर की प्राण -प्रतिष्ठा संपन्न।।

उत्तरकाशी ‌। उत्तरकाशी स्थित प्राचीन सिद्धपीठ मां कुटेटी माता का नव निर्मित मन्दिर का प्राण प्रतिष्ठा के साथ शुभारंभ हो गया।दानदाताओं के अंश से नव निर्मित मंदिर निर्माण कार्य पूरा हो गया था। बीते 11 मार्च से मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूजन कार्य चल रहा था। शुक्रवार को गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने विधिवत रूप से मंदिर का शुभारंभ कर दिया।
बता दें कि बाड़ागड्डी, उत्तरकाशी में के कोटी, बोंगा रोड पर प्राचीन सिद्धपीठ मां कुटेटी माता, स्थित है। समिति द्वारा मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया गया। इस दौरान विशाल भंडारा का आयोजन भी किया है। भंडारा में भारी संख्या में भक्तों का हूजूम उमड़ पड़ा है।
इस दौरान समिति के अध्यक्ष केसर सिंह पंवार, क्षेत्र पंचायत कुशाल सिंह गुसाई , प्रधान कविता भट्ट , पूर्व जिला महामंत्री विजय बहादुर रावत,श्रीकृष्णा पंवार ,महिमा नन्द सेमवाल ,दिवाकर भट्ट,आचार्य हरीश गोड,ग्रीस भट्ट, दिगबीर बिष्ट मंदिर के मुख्य पुजारी दुर्गा मिश्रा आदि मौजूद रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!