भटवाडी़ गौशाला में जा रही बुजुर्ग महिला पर भालू ने किया हमला

By sarutalsandesh.com Dec 1, 2025

उत्तरकाशी में भालू का आतंक, पाही गांव की बुजुर्ग महिला को किया घायल

रविन्द्र सिंह रावत 

   भटवाडी़/उत्तरकाशी: जिले के भटवाडी़ और मोरी ब्लॉक के दर्जनों गांव में भालू के आतंक ने ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है।  अब तक अकले महिलाओं पर भालू के में आधा दर्जन से अधिक हो गये है। भालू महिलाओं के पीछा करने की घटना से ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। जिले में पिछले तीन महिनों में 15 हमले हो चुके इन हमलों से तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक भेड़ बकरी, गाय बैलों की  भालू के हमले से मौत हो चुकी है।
सोमवार को विकास खण्ड भटवाड़ी के पाही गांव निवासी श्रीमती  रुक्मणी देवी उम्र 65 वर्ष  अपने गौशाला जा रही थी तभी भालू ने जानलेवा हमला कर दिया।
मामले की जानकारी देते हुए वन विभाग के रेंजर  रुप मोहन नौटियाल ने बताया कि ग्रामीणों के सूचना के बाद  वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घायल महिला को अस्पताल में लाया गया।  जिसका प्राथमिक उपचार स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी के बाद  जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। इस दौरान ग्राम प्रधान पाही, पूर्व ग्राम प्रधान प्रीतम रावत ,मनोहर रावत , राजपाल रावत ,वन दरोगा नरेंद्र सिंह, वन विट अधिकारी अंतर सिंह गुसाई सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहें।
इधर  क्षेत्र पंचायत सदस्य लाटा आकाश नेगी ने बताया कि वन विभाग और जिला प्रशासन के तमाम दावे धरे रह गए हैं। भालू के हमले थमने के नाम नहीं ले रहे हैं जिससे  ग्रामीण दहशत में है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!