गंगोत्री हाईवे पर चुंगी बडेथी के पास वाहन दुर्घटना ग्रस्त तीन घायल

 

देर रात्रि को को हुआ हादसा, घायल जिला अस्पताल में भर्ती

उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे स्थित चुंगी बडेथी में मारूति शोरूम के पास बुधवार देर रात्रि को एक वाहन हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
जिला परिचालन केंद्र उत्तरकाशी से मिली जानकारी के मुताबिक सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, 108 मौके पर पहुंचे और घायलों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा रात्रि करीब 11:08 बजे हुआ। बताया गया है कि चिन्यालीसौड़ की तरफ से संख्या-यू०के० 10 ए० 3090 कार जिला मुख्यालय आ रही थी। अचानक चालक संतुलन खो बैठे जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दूसरे खड़े वाहन पर टकराने के कारण दुर्घटना ग्रस्त हुई है। जिसमें 4 लोग सवार थे तथा 3 घायल हुये हैं, जिन्हें 108 आपातकालीन के माध्यम से जिला चिकित्सालय, उत्तरकाशी उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
घायलों में अभिषेक पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, उम्र-27, चिन्यालीसौड़ । मनीष पुत्र हर्ष मैठानी, उम्र-27, थाना कीर्तिनगर चौरास श्रीनगर , गौरव भट्ट पुत्र राजेन्द्र भट्ट, उम्र-27, कीर्तिनगर बतायें गये है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!