Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

बोंगा में 19 से शुरू होगी श्रीमद् देवी भागवत  कथा ज्ञान यज्ञ

पांच गांवों की ध्यांड़ियों ने बोंगा गांव में   आयोजित की कथा

चिरंजीव सेमवाल 

उत्तरकाशी: जिला मुख्यालय से सटे  थात माँ शारदा सुमेरू सिद्ध पीठ बोंगा गांव में 19  से मंगलवार, 27 जनवरी तक श्रीमद् देवी भागवत कथा  का दिव्य आयोजन किया जा रहा।
उक्त जानकारी देते हुए आचार्य कृष्णा मिश्रा ने बताया कि बोंगा – भैलुड़ा के अंतर्गत पांच गांव की दिशा ध्यांड़ियों द्वारा सोमवार से नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का दिव्य आयोजन करवाने जा रहें हैं। उन्होंने बताया कि कथा 19 से आगामी 27 जनवरी तक होगी।
सोमवार को श्रीमद् देवी भागवत कथा मंगल कलशयात्रा के साथ नौ दिवसीय कथा का दिव्य आयोजन का शुभारंभ होगा।
कथा का आयोजन ग्राम सभा बोंगा (इडाल गांव, क्यांण गांव, तोली) ग्राम सभा भैलुड़ा (पांचों गांव) की सभी दिशा ध्याणियाँ , जनप्रतिनिधियों के सौजन्य से किया जा रहा है।
कथा के व्यास पीठ  आचार्य पं० महामाया प्रसाद शास्त्री जी के श्रीमुख से करेंगे ।
कथा में भजन-कीर्तन और प्रवचन  आध्यात्मिक शांति और जीवन-सुधार का संदेश देते  ये आयोजन भक्ति, ज्ञान और विश्व  की शांति के लिए किया जा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!