Breaking
Thu. Apr 9th, 2026

कृपाल सिंह बने उत्तरकाशी जिला प्रधान संघ के अध्यक्ष

कृपाल सिंह बने उत्तरकाशी जिला प्रधान संघ के अध्यक्ष
ब्रह्मखाल /उत्तरकाशी  :
शनिवार को उत्तरकाशी के प्रधान संघ अध्यक्षों के बैनरतले जिला प्रधान संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ। डुंडा के प्रधान संघ के अध्यक्ष कृपाल सिंह को सर्वसम्मति से जिला प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना गया। भटवाडी प्रधान संघ के अध्यक्ष अजीतपाल सिंह पंवार ने कृपाल सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा जवकि मोरी के कैलास डिमरी ने इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया। चिन्यालीसौड के अकवीर सिंह राणा और पुरोला के प्रधान संघ अध्यक्ष त्रिलोक बिजल्वाण ने कृपाल को अपना समर्थन दिया। नव निर्वाचित अध्यक्ष कृपाल ने बताया कि सीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा और प्रधानो के ग्राम पंचायतो मे जो हमारे प्रधानो की समस्याये है उनके समाधान के लिये सडक से सदन तक हम सब मिलकर संघर्ष करेगे। उन्होने कहा कि आनलाइन हाजरी सबसे बडी समस्या हमारे प्रधानो के समक्ष है और इसका समाधान हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान प्रधान द्रवेश विजल्वाण, ममराज राणा, गिरीराज रावत, अनिल भंडारी, जितेन्द्र पोखरियाल, जितेन्द्र कैंतुरा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!