Breaking
Thu. Jan 29th, 2026

यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर भूस्खलन से तीन श्रद्धालुओं की दबने की सूचना

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तरकाशी, 23 जून ।।

 

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर चट्टानखिसकने से  कई यात्रियों के दबने की आशंका –

चिरंजीव सेमवाल
उत्तरकाशी : उत्तराखंड के  यमुनोत्री तीर्थ धाम  पैदल मार्ग  नौ कैंची बैंड पर   अचानक चट्टान  खिसकने  से मलबे में तीन यात्रियों के दबने की सूचना मिल रही है। घटना की सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पहुंच कर रेस्क्यू में जुटे हैं।
इधर जिला परिचालन केंद्र उत्तरकाशी से मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के निवासी मुम्बई रशिक  श्रद्धालु को रेस्क्यू कर उपचार के लिए जान की चट्टी पहुंचा गया जबकि अन्य की खोज जारी है।
मलबे में कितने की यात्री दबे हैं? इसकी जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। इधर घटना के बाद जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य स्मार्ट कंट्रोल रूम से पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।
सोमवार दोपहर 4 बजे बिना बारिश के चटकती धूप में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास अचानक पहाड़ी टूट गई। पहाड़ी के मलबे में कुछ  तीर्थयात्रियों के दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना कि मबले में दबा हुआ एक यात्री दिख रहा है। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने नौ कैंची बैंड के पास पैदल आवाजाही पर रोक लगा दी। एसडीआरएफ और यमुनोत्री पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!