Sat. Mar 14th, 2026

बरसाली- कुपडा में धूमधाम से मना नागपंचमी का पर्व

 

नाग पंचमी पर श्रद्धालुओं ने किया नाग देवता की पूजा-अर्चना

चिरंजीव सेमवाल

उत्तरकाशी: जिले भर में नाग पंचमी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भक्तों ने दूध और लावे से नाग देवता की पूजा-अर्चना किया। शिवालयों और मंदिरों पर नाग देवता की पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पर्व का उल्लास ग्रामीण अंचलों में देखने को मिला। ग्रामीण अंचलों में नागपंचमी पर्व को लेकर लोग काफी उत्साहित दिखाई दिए।
मंगलवार को कुपडा गांव में भगवान शेषनाग देवता के मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भोग अर्पित किया और शेषनाग देवता के दर्शन किए। मेले में मक्खन की होलडा खेलीउ गई। वहीं ग्रामीणों ने नागपंचमी पर यमुना घाटी के कुपडा गांव समेत गीठ पट्टी, गंगा घाटी के बसराली गांव मंत्र उच्चारण के साथ नाग देवता मंदिर में पूजा-अर्चना हवन यज्ञ के साथ नागपंचमी का पर्व मनाया है। बाद में एक विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया है। उधर बार्सू गांव में बासुकी नाग देवता, गौरवशाली से नाग देवता
,केलसू क्षेत्र के भंकोली गांव में आयोजित नागपंचमी में नागदेवता मनेरी, नागदेवता औंगी, नागदेवता अगोड़ा, नागदेवता नौगांव और सर्पनाथ देवता ढासडा की देव डोलियों के साथ मेला आयोजित हुआ। जिसमें रासौ नृत्य के साथ सभी देव डोलियों का नृत्य हुआ, गांव के मेले में गांव की ध्याणियों एवं अन्य गांवों से आये लोगों ने मेले का आनंद लिया।
इस दौरान भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने राशों तांदी नृत्य कर खूब झूमे।

 

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!