Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

डीएम उत्तरकाशी ने आलाधिकारियों को जारी किया आदेश, नप्रतिनिधियों के फोन रिसीव नहीं किया तो होगी कार्यवाही।।

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तरकाशी

उत्तरकशी  डीएम का सख्त रुख,  जनप्रतिनिधियों के फोन रिसीव नहीं किया तो नपेंगे।।

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने  सख्त रुख से जिले के आलाधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
बुधवार देर रात को डीएम ने जिले एवं खंड स्तरीय आलाधिकारियों के लिए कडा आदेश जारी कर  कहा कि यदि अधिकारियों की जनप्रतिनिधियों व आम जनता के फोन नहीं उठायें तो उन अधिकारियों पर  कड़ी कार्यवाही होगी।
आमजन की शिकायतों के समाधान में हो रही देरी और संवेदनशीलता की लगातार उपेक्षा पर जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि कई जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के फोन रिसीव नहीं किए जा रहे, जिससे शिकायतकर्ताओं को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इसे बेहद खेदजनक और लापरवाहीपूर्ण करार दिया है।

पढ़िए पूरा पत्र….

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!