Tue. Mar 10th, 2026

वाहन दुर्घटनाग्रस्त में एक की मौत, 5 घायल

 

चिन्यालीसौड़ के जोगत तल्ला मोटर मार्ग पर हुआ वाहन हादसा

उत्तरकाशी: चिन्यालीसौड़ तहसील के
जोगत तल्ला मोटर मार्ग एक वाहन दुर्घटना में एक महिला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि  अन्य पांच लोग घायल हो गये हैं।
घटना बुधवार देर सायं की है जोगत तल्ला मोटर मार्ग एक वाहन खड़खाल में अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में जा गिरी है।
इधर जिला आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार चिन्यालीसौड़ के जोगत तल्ला मोटर मार्ग पर स्थान खड़खाल के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। कार में कुल 6 लोग सवार बताए गए हैं जिसमें से एक महिला की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गये । दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 आपातकालीन सेवा एवं पुलिस टीम घटनास्थल के लिये रवाना हुये। देर रात्रि तक खाई से सभी घायलों को रेस्क्यू किया गया है। इधर चिन्यालीसौड़ पुलिस ने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में उपचार के लिए भेजा गया है।

वाहन दुर्घटना में मृतक  की सूची

1. श्रीमती ममता रावत पत्नी विनोद सिहं उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम जोगत तल्ला तहसील चिन्यालीसौड उत्तरकाशी। मोके पर ही मौत हो गई।।

                ::::::::घायलों की सूची:::::::

1. सुरेन्द्र सिहं कैन्तुरा पुत्र श्री नमन सिहं उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम जोगत तल्ला तहसील चिन्यालीसौड उत्तराकाशी। घायल

2. व्यार सिहं कैन्तुरा पुत्र चौचिया उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम जोगत तहसील चिन्यालीसौड उत्तरकाशी। घायल

3. मोहन सिहं रावत पुत्र जब्बर सिहं रावत उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम जोगत तहसील चिन्यालीसौड उत्तरकाशी। घायल जिन्हे जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी हेतु रेफर किया गया है।

4. दिनेश सिहं कैन्तुरा पुत्र विजेन्द्र सिहं कैन्तुरा उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम जोगत तहसील चिन्यालीसौड उत्तरकाशी। (वाहन चालक) घायल

5. राजेश रावत पुत्र बचन सिहं उम्र 52 वर्ष निवासी जोगत
तहसील चिन्यालीसौड उत्तरकाशी। घायल

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!