Wed. Mar 11th, 2026

मोरी के डामटी गांव में तीन मंजिला आवासीय भवन जलकर राख।।

 

आगजनी में चार बकरियां समेत 15 मुर्गें जिंदा जले

उत्तरकाशी : सीमांत विकास खंड मोरी के रात्रि समय ग्राम डामटी थुनारा में एक आवासीय भवन में आगजनी से तीन मंजिला मकान जल कर खाक हो गया है। जिससे शनिवार रात्रि को पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई है।
इधर जिला परिचालन केंद्र उत्तरकाशी से मिली जानकारी अनुसार शनिवार प्रातः लगभग 03ः00 बजे ग्राम प्रधान ग्राम डामटी थुनारा द्वारा दूरभाष पर प्राप्त सुचना के अनुसार तहसील मोरी अन्तर्गत ग्राम डामटी थुनारा में
हरपाल सिंह राणा पुत्र श्री हरदयाल सिंह राणा के 3 मंजिला आवासीय भवन में आग लगने से भवन में रखा सामान समेत 4 बकरियां, 15 मुर्गे व 2 खरगोश की आग में जलकर दर्दनाक मौत हो गई वहीं आवासीय भवन भी पूर्ण रूप जलकर नष्ट होने की सूचना है। घटना की सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक की टीम मौके पर रवाना हो गई है ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!