Breaking
Mon. Jul 20th, 2026

नशे को ना, खेल और जिंदगी को हां’ का संदेश, सौरभ भट्ट की स्मृति में बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू

स्वर्गीय सौरभ भट्ट की पुण्य जयंती पर शुरू हुई प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने लिया ‘नशे को ना, खेल को हां’ का संकल्प
उत्तरकाशी। युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से सौरभ फाउंडेशन की ओर से रविवार को स्वर्गीय सौरभ भट्ट की पुण्य जयंती पर बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत के साथ खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान वार्ड सदस्य महावीर चौहान, बैडमिंटन एसोसिएशन के सदस्य दिनेश व्यास और संतोष सकलानी भी मौजूद रहे। अतिथियों ने युवाओं से खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
अंडर-15 वर्ग के उद्घाटन मुकाबले में आदित्य राणा और गौतम आमने-सामने थे। रोमांचक मुकाबले में आदित्य राणा ने 21-18 के स्कोर से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का विजयी आगाज किया।
सौरभ फाउंडेशन के अध्यक्ष आकाश भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ व सकारात्मक जीवन के लिए प्रेरित करना है।
इस अवसर पर संरक्षक मुकेश प्रसाद भट्ट, महेश भट्ट, मोहित, प्रियांशु, आदित्य बलूनी, कार्तिक, स्वस्ति राणा, प्राप्ति, स्नेहा, मुकुल, अनुराग, अपेक्षा, वंश, अथर्व, इशिका, अंशुमान सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक और खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!