Breaking
Fri. Sep 20th, 2024

वन तस्करों पर धरासू पुलिस की बड़ी कार्रवाई 25 लाख कांजल की लकड़ी के साथ दो गिरफ्तार।।

By sarutalsandesh.com Mar 1, 2024

चिरंजीव सेमवाल/

तस्कर राड़ी टॉप के जंगलों से लकड़ी काट कर सहारनपुर में बेचने के फिराक थे।।

उत्तरकाशी। धरासू पुलिस ने वन तस्करों पर दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुये 246 गुटके कांजल-काठ लड़की के साथ दो तस्कर गिरफतार किया। जिसकी कीमत
लगभग 25 लाख आंकी गई है।
शुक्रवार प्रातः थानाध्यक्ष धरासू दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने। वन तस्करों के लिए
जाल बुनते हुये नगुण बैरियर पर चैकिंग करते हुये नौशाद पुत्र अकबर निवासी कैलाश बिहार वेहत रोड कोतवाली देहान, सहारपुर उत्तरप्रदेश उम्र- 42 वर्ष, देव बहादुर पुत्र डबला लामा निवासी तिब्बती कॉलोनी क्लेमनटाउन देहरादून मूल निवासी दीगां थाना धारापुरी हुमला नेपाल उम्र- 26 वर्ष।नाम के दो तस्करों को लकड़ी की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया है।
इनोवा कार संख्या UK-08R-9507 से 246 गुटके कांजल-काठ की लकड़ी बरामद की गयी है।
तस्कर लकड़ी को राड़ी टॉप के जंगलों से काट कर सहारनपुर उत्तर-प्रदेश के तराई क्षेत्र में बेचने के फिराक मे थे, जिनको पुलिस ने सटिक जानकारी जुटाते हुये गिरफ्तार कर लिया है।
एस0पी0 उत्तरकाशी ने पत्रकारों को बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत हमारी टीमें लगातार सक्रिय हैं, अवैध गतिविधियों व तस्करों पर पुलिस की सतर्क दृष्टि है। अवैध धंधों में लिप्त लोगों को बख्शा नही जायेगा, धरासू क्षेत्र में लकड़ी के तस्करों पर पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है, दो दिन पहले पुलिस ने 03 तस्करों को 192 नग लकड़ी के साथ गिरफ्तार किया था और आज फिर नगुण बैरियर से 246 नग कांजल की लकड़ी की तस्करी करते हुये 02 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये उनके द्वारा टीम को 2500 रु0 का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस प्रेस वार्ता में
पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी प्रशान्त कुमार एवं
प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार , हे0कानि0 नीरज गुलेरिया, हे0कानि0 विनोद कुमार मौजूद थे ‌।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *