Breaking
Wed. Jan 28th, 2026

गंगोत्री हाईवे बर्फबारी से बंद ,बीआरओ जुटा मार्ग खोलने में।।

गंगोत्री हाईवे बर्फबारी से बंद ,बीआरओ जुटा मार्ग खोलने में।।

भटवाड़ी/उत्तरकाशी: जिले के ऊंचाई वाली पहाड़ियों शुक्रवार से शुरू हुई बर्फबारी से
गंगोत्री हाईवे डबरानी -सोन गाड़ से आगे बंद हो गया । बर्फबारी का लुत्फ उठाने जा रहे सैलानियों का पुलिस चौकी चडेथी में पुलिस सुरक्षित स्थान पर रोक दिया जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। वहीं बीआरओ
द्वारा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को सुचारू करने का काम प्रगति पर है, धराली जसपुर, सुक्खी स्थानों पर स्नो कटर, जेसीबी, व्हील लोडर मशीन द्वारा कार्य किया जा रहा है।
गौरतलब है कि शुक्रवार और शनिवार बर्फबारी व बारिश से कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी से तापमान में भी गिरावट आई है। ऊंचाई क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही जबकि निचले इलाकों में हो रही झमाझम बारिश से ठंडी हवाएं चलने से खांसी जुकाम से भी लोग परेशान हैं। बीते सोमवार को गंगोत्री , मुखवा, धराली,हर्षिल , दयारा, यमुनोत्री, खरसाली, हरकिदून जैसी जगहों पर जमकर बर्फ पड़ी। बर्फबारी के बाद गंगा यमुना घाटी और आसपास के क्षेत्रों में सर्दी बढ़ गई है। दिन में जब तक धूप रहती है कुछ राहत मिलती है लेकिन सुबह व शाम को कड़के की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।
हालांक‍ि स्‍नोफॉल से उत्‍तराखंड की खूबसूरती में चार चांद लग गया है। सैलानी भी बर्फबारी का मजा लेते दिख रहे हैं। इन दिनों ट्रैकि‍ंग करने वालों की संख्‍या ज्‍यादा देखने काे म‍िल रही है। गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल, धराली, मुखबा, जानकी चट्टी, खरसाली, हरकिदून, केदारकांठा ओसला, गंगाड़, फिताड़ी, लिवाड़ी, संकारी, जैसी जगहों पर जमकर बर्फबारी हो रही है।
शुक्रवार से पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर बर्फबारी का रोमांच लौटना शुरू हो गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!