Breaking
Wed. Oct 14th, 2026

बुधवार को को रोडवेज की बस हादसे में बड़ी दुर्घटना टली ।।

मोरी के जखोल से देहरादून जा रही बस सुन कुंडी गांव पलटी, सात लोग घायल।।

बुधवार को को रोडवेज की बस हादसे में बड़ी दुर्घटना टली ।।

उत्तरकाशी: मोरी के जखोल से देहरादून जा रही जाने वाली उत्तराखंड परिवहन विभाग की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
घटना बुधवार तड़के सुबह कि है बस संख्या यूके 7 पीए 4177 सुन कुंडी गांव के पास सड़क से बाहर की तरफ पलट गई है । जिला परिचालन केन्द्र के मिली जानकारी के मुताबिक बस में 30 लोग सवार थे। जखोल से 2 किलोमीटर आगे निकलने के बाद ही सुनकुंडी गांव के पास बस सड़क के बाहरी किनारे पर पलट गई थी। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया बस में सवार सात लोगों के सामान्य रूप से घायल होने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया जा रहा है बाकी लोग सुरक्षित हैं ।

घटना की सूचना पर मोरी पुलिस, 108, एसडीआरएफ, की टीम मौके पर पहुंची है। इधर जिलाधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट ने इस बस में सवार जखोल गांव के सुरेंद्र सिंह तथा अन्य लोगों से दूरभाष पर पर बात कर इस घटना और यात्रियों की कुशलता के बारे में जानकारी ली।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!