Breaking
Wed. Feb 18th, 2026

भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए पर्यवेक्षक ने ली रायशुमारी

 

उत्तरकाशी भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 20 से अधिक दावेदारी।।

चिरंजीव सेमवाल

उत्तरकाशी: जिले के नए जिलाध्यक्ष को चुनने के लिए भाजपा में मंथन शुरू हो गया है।
उत्तरकाशी में भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए लगभग 20 से अधिक कार्यकताओं ने अपने नामांकन करवाए हैं। रायशुमारी के बाद सूची दो मार्च तक प्रदेश को भेजी जाएगी।
शुक्रवार को भाजपा कार्यालय ज्ञानसू उत्तरकाशी में भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तरकाशी के पद पर शुरू हो गया है।
जिलाध्यक्ष की दावेदारी में वर्तमान और पूर्व जिलाध्यक्ष सहित जिला महामंत्री भी शामिल हैं। पार्टी के जिला चुनाव अधिकारी दिप्ती रावत ने कि भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर पार्टी की रायशुमारी बैठक आयोजित हुई। भाजपा के सांगठनिक जनपद उत्तरकाशी में जिलाध्यक्ष पद पर लगभग 20 से अधिक पदाधिकारियों ने दावेदारी की है। इनमें महिला दावेदार भी शामिल हैं।
यहां पहुंचे भाजपा पर्यवेक्षक दर्जाधारी राज्यमंत्री , रमेश गडिया ,हेमंत द्विवेदी
गोविन्द अग्रवाल ,ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से रायशुमारी की।
इस अवसर पर संगठन के जिला चुनाव अधिकारी दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा भाजपा की नींव कार्यकर्ता है, जिलाध्यक्ष की रायशुमारी में अपेक्षित सभी कार्यकर्ता पार्टी हित में अपने राय अवश्य दें पार्टी का जो भी निर्णय होगा वह हम सभी को मान्य होगा।
जिलाध्यक्ष पद पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह राणा,पूर्व अध्यक्ष श्याम डोभाल,नागेंद्र चौहान, ई. रमेश चौहान, वहीं महिला चेहरा में एकलोती श्रीमती कृष्णा राणा, जगमोहन सिंह रावत ,जगमोहन चंद , पवन नौटियाल,विजय बहादुर रावत, सुरेन्द्र सिंह पंवार,लोकेंद्र सिंह बिष्ट ,संदीप राणा, शैलेंद्र कोहली, बचन पंवार, शिशपाल आदि पदाधिकारियों ने आवेदन भर कर अपनी दावेदारी पेश की है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!