Breaking
Sat. Jun 21st, 2025

गंगोत्री -यमुनोत्री  धाम में 22 दिनों में  4 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन

By sarutalsandesh.com May 21, 2025

चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार,  गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में जुटे  श्रद्धालु 

चिरंजीव सेमवाल
उत्तरकाशी : उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2025 अपने चरम पर है। 30 अप्रैल से शुरू चारधाम यात्रा में  अब तक 4 लाख 7 हजार 108 से ज्यादा श्रद्धालु ने गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं। 22 दिनों में गंगोत्री 196200 यमुनोत्री धाम 210908
दोनों धामों में कुल 4 लाख 7 हजार 108 तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए हैं।

दोनों धामों में हर दिन 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा कर रहे हैं। सबसे ज्यादा भक्त गंगोत्री धाम में पहुंच रहे हैं। बुधवार को   श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा की
उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री तीर्थ धाम है। यह चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की आमद बढ़नी शुरू हो गई है।  ऑफलाइन पंजीकरण से संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की यात्रियों को लेकर रवाना होने वाली बसों की संख्या में भी इजाफा दर्ज किया जा रहा है। यात्रियों की आवाजाही बढ़ने से निर्भर व्यवसायियों के चेहरे भी मुस्कान नजर आ रही है।
यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या: 30 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री और गंगोत्री धाम से हुई। वहीं 22 दिनों तक अभी तक यमुनोत्री धाम में दो लाख दो हजार 1 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर चुके हैं‌ । आज बुधवार को 10 हजार 320 श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री धाम के दर्शन किए।
इन 22 दिनों में यमुनोत्री धाम के लिए 16 हजार 457 वाहनों से तीर्थ यात्री जानकीचट्टी पहुंचे। जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक बुजुर्ग एवं दिव्यांग तीर्थ यात्रियों को सुगमता से दर्शन कराने के लिए 16,188 घोड़े-खच्चर एवं 15,233 डंडी व 6,524 कंडी की सेवा उपलब्ध करायी गई।

गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या: 30 अप्रैल को खुले गंगोत्री धाम के कपाट के बाद तीन सप्ताह बाद 196200  हजार 18 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं बुधवार   को 9 हजार 812 श्रद्धालुओं ने मां गंगे के दर्शन किए। जिसमें  5275 पुरुष, 4317 महिलाएं और 220 बच्चे शामिल हैं।इन 22 दिनों में 18 हजार 549 वाहनों से तीर्थ यात्री गंगोत्री धाम पहुंचे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!