Breaking
Thu. Jan 15th, 2026

विधायक डोभाल खनन माफिया के दबाव में: चौहान

 

यमुनोत्री विधायक पर सरकार को ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप

देहरादून/उत्तरकाशी : भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल खनन माफियाओं के प्रभाव मे हैं और शिकंजा कसते ही वह आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं।
उन्होंने यमुनोत्री क्षेत्र के निर्दलीय विधायक संजय डोभाल पर सर को को ब्लैकमेलिंग करने का भी आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि बीते वर्षों प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बड़कोट आये वहां क्षेत्रीय विधायक हजारों जनता के सामने अपने सम्बोधन में मंच से कह रहे थे कि मुख्यमंत्री जी से 5 लिख मांगता हूं तो 25 लाख रुपए मिलते हैं। जब अवैध खनन बिजनेस नहीं चलाता हैं तो ये लोग अब सरकार को ही ब्लैकमेल करने लग गए हैं।
उन्होंने कहा कि धामी जी नेतृत्व में यमुनोत्री विधानसभा का चौमुखी विकास हो रहा है।
चौहान ने कहा कि 4 साल पूरे होने को है, लेकिन उन्होंने कभी भी जन सरोकारों के मुद्दों पर आवाज नही उठायी। सड़क, स्वास्थ्य और पर्यटन जैसे मुद्दों पर वह हमेशा खामोश रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक आम जन की पहुँच से दूर हो गए।

चौहान ने कहा कि यमुनोत्री क्षेत्र में आई आपदा को लेकर समय पर शुरू रेस्क्यू ऑपरेशन देश- दुनिया ने देखा। कम समय में प्रभावितों को रेस्क्यू और उन्हें तात्कालिक तौर पर राहत मुहैया करायी गयी। चार धाम यात्रा सुरक्षा के मानकों के हिसाब से ही चल सकती है और सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है।

चौहान ने कहा कि कुछ समय से क्षेत्रीय विधायक डोभाल एकाएक आक्रामक तेवर अपनाये हुए हैं उसमे पूरी तरह खनन माफिया की सक्रियता है। उन्होंने कहा कि सीएम धामी ने खनन को लेकर कड़े निर्देश दिये हैं और इससे माफियाओं मे हड़कंप है। पुलिस ने भी सख्ती की है जिससे माफिया आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि विधायक के सगे संबंधी भी मामले मे आरोपित रहे हैं और उन्हे सरंक्षण मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है और विधायक अपनी जिम्मेदारी से बच नही सकते।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!