लो जी उत्तराखंड बीजेपी की प्रदेश टीम हुई घोषित
प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी की प्रदेश कार्यकारिणी से हुई छुट्टी
मनवीर चौहान तीसरी बार बने मीडिया संयोजक
चिरंजीव सेमवाल
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा संगठन की टीम का ऐलान कर आखिर लंबे जद्दोजहद के बाद रविवार सायं कर दिया है। विभिन्न मोर्चो और विभाग मे 42 लोगों को दायित्व दिये गए है।
देहरादून महानगर के अनिल गोयल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके अलावा नैनीताल के राजेंद्र सिंह बिष्ट, उधम सिंह नगर के श्रीपाल राणा, रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ विधानसभा की विधायक आशा नौटियाल, हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से पूर्व विधायक यतीश्वरानंद, कोटद्वार के शैलेंद्र सिंह बिष्ट, रुड़की के राकेश गिरी और उत्तरकाशी के स्वराज विद्वान को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा पौड़ी गढ़वाल की दीप्ति रावत, बागेश्वर के कुंदन परिहार और नैनीताल के तरुण बंसल को प्रदेश महामंत्री का कार्यभार सौंपा गया है। जबकि, चमोली के सतीश लखेड़ा, देहरादून महानगर के आदित्य चौहान, टिहरी गढ़वाल से नलिन भट्ट, पिथौरागढ़ से दीपिका बोहरा, देहरादून महानगर से नेहा जोशी, काशीपुर से गुंजन सुखीजा, चंपावत ने निर्मल मेहरा और अल्मोड़ा को गौरव पांडे को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।
वहीं, देहरादून महानगर से पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष, नैनीताल से साकेत अग्रवाल को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष, कोटद्वार के जगमोहन रावत को प्रदेश कार्यालय सचिव, नैनीताल के कौस्तुभानंद जोशी को प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक, हरिद्वार के सचिन अग्रवाल को प्रदेश प्रकोष्ठ सह संयोजक, पिथौरागढ़ के सुरेश जोशी को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता और उत्तरकाशी के मनवीर चौहान को प्रदेश मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी तीसरी बार दी गई है।
प्रदेश मीडिया सह संयोजक का जिम्मा विनय गोयल, राजेंद्र नेगी, प्रदीप जनौटी और विकास तिवारी को दिया गया है. वहीं प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु संगतानी को बनाया गया है। जबकि प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक करूण दत्ता, गौरव सिंह, गंधार अग्रवाल और लाल सिंह कोरंगा को बनाया गया है. प्रदेश आईटी संयोजक प्रवीण लेखवार को बनाया गया है।
जबकि भाजपा के प्रदेश महामंत्री रहे आदित्य कोठारी प्रदेश कार्यकारिणी से ही छुट्टी कर दी है ..?