Breaking
Thu. Jan 29th, 2026

यमुनाघाटी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई ,चार स्टोन क्रेशर सीज

 

स्टोन क्रेशर मालिकों पर ठोका 10 लाख का जुर्माना, मचा हड़कंप।।

चिरंजीव सेमवाल 

उत्तरकाशी: यमुनाघाटी में खनन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुऐ एक साथ चार स्टोन क्रेशर सीज कर दिये हैं।
प्रशासन की कार्रवाई के बाद स्टोन क्रेशर मालिकों में हड़कंप मचा है।
मामले की जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी ने बताया कि खनन विभाग और राजस्व विभाग कि संयुक्त टीम रविवार रात्रि से यमुनाघाटी के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित स्टोन क्रशरों पर छापा मारा है। टीम ने बिजोरी (बर्निगाड़), नौगांव के जट्टा नौगांव , पौटी पुल और टटाउ (बड़कोट) क्षेत्र में चल रहे स्टोन क्रेशरों पर छापामारी की गई। जांच के दौरान नियमों के उल्लंघन व क्षमता से अधिक या कम रोड़ी-बजरी का माप मिलने पर विभागीय टीम ने उन्हें सीज कर दिया।
मामले में उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि नियम विरुद्ध संचालन पाए जाने पर चार क्रेशरों को सीज करने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि खरादी के पास रवांडा स्टोन क्रेशर पर माप सही पाया गया। वहीं जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि यमुना घाटी में 5 स्टोन क्रेशरों की रूटीन चेकिंग की गई है जिसमें 4 स्टोन क्रेशरों में अनियमितता पाये जाने पर सीज कर पोर्टल बन्द कर दिये गये है जिससे 10 लाख का जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि क्योंकि 2 स्टोन क्रेशर में पोर्टल से उपखनिज कम पाया गया है जबकि 2 में पोर्टल से अधिक पाया गया है। अधिक पाये जाने पर जुर्माना पड़ता है।

 

 

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!