Breaking
Wed. Jun 10th, 2026

मौसम ने बदली करवट, गंगोत्री- यमुनोत्री धाम क्षेत्र सहित ऊंचाई क्षेत्रों में हुई बर्फबारी ।।

मौसम ने बदली करवट, गंगोत्री- यमुनोत्री धाम क्षेत्र सहित ऊंचाई क्षेत्रों में हुई बर्फबारी ।।

उत्तरकाशी 30, मार्च ।  शुक्रवार  देर रात्रि  को मौसम ने अचानक करवट बदली और भारी गर्जना के बीच बारिश शुरू हुई। जबकि ऊंचाई क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई। गंगोत्री धाम के रावल राजेश सेमवाल ने बताया कि
शनिवार को सुबह से ही जहां निचले इलाकों में बारिश हो रही है गंगोत्री धाम क्षेत्र सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हुई है। उधर यमुनोत्री धाम में भी बर्फबारी हुई है। बारिश और बर्फबारी होने से मौसम भी खुशनुमा हो गया है। वहीं  वनों में बीते दिनों से भड़की आग भी बुझ गई इससे वन विभाग को ने भी राहत की सांस ले ली है। वहीं हल्की बारिश से लोगों को तप्ती गर्मी से राहत मिल गई है। जिले के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि  होने की भी सूचना है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!