एसडीएम ने जारी की नई व्यवस्था, बड़कोट नगरवासियों को लंबी कतारों से मिलेगी राहत
नगर के प्रत्येक वार्ड के लिए अलग-अलग गैस वितरण स्थल निर्धारित करते हुए समय सारणी जारी की है।
बड़कोट/ उत्तरकाशी । पश्चिम एशिया वार से देश- दुनिया में हो रही एलपीजी सिलेंडर किल्लत का असर पहाड़ों में भी है। नगर पालिका परिषद बड़कोट में गैस सिलेंडर को लेकर लंबी कतारें लग रही है।
उपजिलाधिकारी बड़कोट ने नगर पालिका बड़कोट क्षेत्र में गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था को सुचारु एवं नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से नई व्यवस्था लागू की गई है। अब नगर के प्रत्येक वार्ड के लिए अलग-अलग गैस वितरण स्थल निर्धारित करते हुए समय सारणी जारी की है।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अतोल रावत ने बताया कि अब तक एक ही स्थान पर गैस सिलेंडर वितरण होने के कारण उपभोक्ताओं को भारी भीड़, लंबी कतारों और अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार शिकायतें मिलने के बाद इस समस्या को प्रशासन के समक्ष उठाया गया।
उन्होंने कहा कि नगरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उप जिलाधिकारी से वार्ता की गई, जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्डवार गैस वितरण स्थलों को एक स्थान के बजाए नगर के पांच स्थानों पर निर्धारित करने का निर्णय लिया। नई व्यवस्था लागू होने से अब लोगों को अपने नजदीकी क्षेत्र में ही गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सकेगा और अनावश्यक भीड़ से भी राहत मिलेगी।
प्रशासन द्वारा संबंधित गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित स्थानों पर समयबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से गैस सिलेंडर वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही वितरण की तिथि एवं समय की जानकारी पहले से उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
अब वार्डवार गैस वितरण स्थल हुए चिन्हित।।
1.वार्ड नं० 01 व 02 रामलीला मैदान बड़कोट।
2.वार्ड नं० 03 व 04 इंटर कॉलेज बड़कोट गेट के पास।
3.वार्ड नं० 04 व 05 जल संस्थान कार्यालय परिसर बड़कोट।
4.वार्ड नं० 06 हेलीपैड बड़कोट।
5.वार्ड नं० 07 ड्रीमिंग जोन, तिलाड़ी रोड बड़कोट।



