Breaking
Fri. Jan 23rd, 2026

थानाध्यक्ष  बड़कोट  दीपक कठैत की भावभीनी विदाई

थानाध्यक्ष  बड़कोट  दीपक कठैत की भावभीनी विदाई

बड़कोट: नया थानाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार, पुलिस  थानों में हुआ फेरबदल

चिरंजीव सेमवाल 

उत्तरकाशी: बड़कोट थानाध्यक्ष दीपक कठैत को मंगलवार  विदाई दी गई।   दीपक कठैत का थाना पुरोला में स्थानांतरित हुआ है। थाना परिसर में आयोजित विदाई समारोह में पुलिस सहकर्मियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने माल्यार्पण कर विभिन्न उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान  थानाध्यक्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि 17 महिनों के जन सहयोग से थाने का कायाकल्प हुआ, जिसका लाभ आने वाले अधिकारियों को भी मिलेगा।
वहीं इस दौरान बड़कोट के नव नियुक्त थानाध्यक्ष एस आई सुभाष चंद्र ने भी अपना पदभार ग्रहण किया है ।
इसके अतिरिक्त, पुरोला थानाध्यक्ष एसआई दीपक रावत को थाना मोरी का नया प्रभारी बनाया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए इस फेरबदल को जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष बड़कोट अतोल सिंह रावत, व्यापार मंडल  के अध्यक्ष  धनवीर सिंह रावत, एडवोकेट वीरेंद्र सिंह पयाल, श्रीमती कृष्णा राणा, प्रवीण रावत, नगरपालिका सभासद रोहित, संजीव राणा, मंडल अध्यक्ष प्रवीण असवाल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष राजा राम जगूडी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!