Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

गंगोत्री हाईवे पर सुनगर के पास यात्रा वाहन पर गिरा पत्थर, मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं की मौत।।

गंगोत्री हाईवे पर सुनगर के पास यात्रा वाहन पर गिरा पत्थर, मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं की मौत।।

सोमवार देर सायं हुआ हादसा, पहाड़ी से पत्थर गिरने की ये दूसरी घटना।।

उत्तरकाशी। गंगोत्री दर्शन करने जा रहे मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं के वाहन पर पत्थर की लगने से एक श्रद्धालु की मौके पर मौत हो गई है।
जिला आपदा परिचालन केंद्र उत्तरकाशी से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार देर सायं यमुनोत्री दर्शन कर गंगोत्री धाम जा रहें मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं की बोलोरो संख्या Uk 09 ta 1106 पर गंगोत्री हाईवे पर सुनगर के आगे अचानक पहाड़ी से पत्थर आने पर एक यात्री की मौत हो गई। वाहन में आठ लोग सवार थे । गाड़ी में आगे वाली सीट पर बैठे उमेश रैकवार पुत्र महेश रैकवार निवासी नया बाजार दमोह मध्य प्रदेश उम्र 30 साल की नजदीकी अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई।
वही 108 गाड़ी भी देरी से पहुंची और चालक ने जिला अस्पताल ले जाने से मना किया तो वही यात्रियों और स्थानीय लोगो ने कुछ देर के लिए आक्रोश हो कर गंगोत्री मार्ग पर आने जाने वाले वाहनों को भी रोका और फिर 108 वाहन चालक के मानने के बाद मामला शांत किया गया।
बता दें कि गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी से गिरे पत्थर से श्रद्धालु की मौत की ये तीन दिन के भीतर दूसरी घटना है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!