Breaking
Tue. Feb 17th, 2026

धाकड़ धामी के नारों से गूंज उठी रवांई घाटी, रोड़ शो में उमड़ भारी हुजूम।।

बड़कोट में मिला सीएम धामी को यमुनाघाटी का अभूतपूर्व समर्थन।।

बड़कोट जनसंवाद, लाभार्थी सम्मान कार्यक्रम में किया प्रतीभाग।।

धाकड़ धामी के नारों से गूंज उठी रवांई घाटी, रोड़ शो में उमड़ भारी हुजूम।।

उत्तरकाशी 05, मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यमुना घाटी के बड़कोट में रोड़ शो एवं लाभार्थी सम्मान कार्यक्रम में अभूतपूर्व समर्थन मिला ।
मंगलवार को ठीक पौने एक बजे मुख्यमंत्री मंत्री बड़कोट हेलेपैड पहुंचे जहां उनके स्वागत के लिए सैकड़ों लोग मौजूद थे। बाद में सड़क मार्ग से पुराने तहसील से बड़कोट गांव स्थित रामलीला मैदान तक उनके शोड में भारी हुजूम उमड़ पड़ा। बता दें कि टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट से प्रत्याशी घोषित करने के बाद भाजपा ने चुनाव प्रचार अभियान यमुनोत्री शुरू कर दिया है। भाजपा संगठन का इन दिनों जिले भर के गांव-गांव में लाभार्थी संवाद और संपर्क अभियान चल रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टिहरी संसदीय क्षेत्र की यमुनोत्री विधानसभा बड़कोट में ठीक 12:50 दिन पहुंचे । इस दौरान भाजपाइयों की ओर से बड़कोट मुख्य बाजार में रोड शो के दौरान रैली निकाली गई ।
जनसभा स्थल पर सीएम धामी विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से सीधे संवाद कर लाभार्थियों का सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट, टिहरी सांसद माला राज्यालक्ष्मी शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, राज्य मंत्री राजकुमार, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगो मौजूद रहे हैं।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!