Breaking
Thu. Jul 9th, 2026

उत्तरकाशी बारिश का कहर, गंगोत्री यमुनोत्री हाईवे का खुलने और बंद होने का सिलसिला जारी”

उत्तरकाशी  में बारिश  के बीच डीएम  एक्शन मोड़ पर , ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर दिए सख्त निर्देश

नगुण में अवरूद्ध गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु बहाल

  उत्तरकाशी, 09 जुलाई:  उत्तराखंड में  मौसम  विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट और लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। हालात का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य  स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचे और धरासू नालूपानी, चिन्यालीसौड़  के नगुण ,  अति संवेदनशील हाईवे का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने भूस्खलन प्रभावित स्थानों पर बीआरओ और एन एच  अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
जनपद में हो रही लगातार बारिश और भूस्खलन से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगुण में मार्ग अवरूद्ध हो जाने के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित थी। उक्त स्थान से  मलबा और बोल्डर हटाने के लिए बीआरओ द्वारा निरन्तर कार्य किया जा रहा था।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बृहस्पतिवार को अवरूद्ध हुए मार्ग का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और इस दौरान बीआरओ के अधिकारियों को सड़क खोलने और जल्द से जल्द यातायात सुचारू  करने के निर्देश दिए गए।
अवरूद्ध मार्ग को खोलने के लिए एक पॉकलेन मशीन और एक जेसीबी मशीन लगातार कार्य में लगी थी। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे लोगों से वार्ता कर उनका हालचाल जाना।
जिलाधिकारी ने कहा बरसात के मौसम में भूस्खलन से अवरूद्ध हुए मार्गों को खोलना चुनौतीपूर्ण होता है। प्रशासन प्राथमिकता और पूरी प्रतिबद्धता के साथ मार्गों को बहाल करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑

उत्तरकाशी बारिश का कहर, गंगोत्री यमुनोत्री हाईवे का खुलने और बंद होने का सिलसिला जारी”

उत्तरकाशी। जनपद में 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। गंगोत्री -यमुनोत्री राष्टीय राजमार्ग में जहां भूस्खलन की घटनाएं सामने आई है तो वहीं कुछ क्षेत्र में जल भराव के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।
इधर  जिलाधिकारी ने लगातार हो रही बारिश से सतर्क रहने की अपील की  है।
जनपद में  हो रही बारिश से जनजीवन और चारधाम यात्रा प्रभावित हो रही है। जिले के कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। राहत की बात यह है कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को खोल दिया गया है, जबकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बार-बार भूस्खलन और मलबा आने के कारण बाधित हो रहा है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग  स्यानाचट्टी के पास पुनः भूस्खलन होने के कारण अवरुद्ध हुआ है एन0एच0 बडकोट की मशीने उक्त स्थान पर तैनात हैं।
बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को संबंधित विभागों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद यातायात के लिए खोल दिया गया है। वहीं यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार मलबा और पत्थर गिरने से मार्ग बार-बार अवरुद्ध हो रहा है।
मार्ग को सुचारु करने में कार्यदायी संस्था और प्रशासन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मशीनों और कर्मचारियों की मदद से लगातार मलबा हटाने का कार्य जारी है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। वहीं  गंगोत्री हाईवे पर नगुण और नालूपानी में बार बार हाईवे बंद और खुलते रहे।
प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रा करने से पहले सड़क की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

🛑🛑

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!