Breaking
Sun. Jul 12th, 2026

रुद्रपुर में भाजपा प्रकोष्ठों की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न

सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर

उत्तरकाशी/रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों की प्रदेश स्तरीय बैठक रुद्रपुर में आयोजित की गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार (परिहार) की उपस्थिति में आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों, सहसंयोजकों तथा जिला स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से जुड़े डॉ. चंडी प्रसाद भट्ट भी बैठक में शामिल हुए। उनके साथ चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश के चारों सहसंयोजकों, जिला संयोजकों और सहसंयोजकों ने भी सहभागिता की।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा विभिन्न संगठनात्मक और सामाजिक विषयों पर भी गंभीरता से चर्चा हुई।
चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को गांव-गांव तथा जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!