Breaking
Fri. Jul 31st, 2026

तेज रफ्तार हवा ने उड़ा ले  गयी गेंवला गांव में आवासीय  छत।।

तेज रफ्तार हवा ने उड़ा ले  गयी गेंवला गांव में आवासीय  छत।।
सुरेश रमोला
 ब्रह्मखाल (उत्तरकाशी) 30, मार्च। शनिवार को सुबह-सुबह अचानक तेज रफ्तार हवा से गेंवला गांव में प्यारे लाल के मकान की छत उड़ गई गनिमत रही कि घर के अंदर रह रहे लोगों को कोई नुक़सान नहीं पहुंचा और वै सुरक्षीत बछ गये।
गेंवला गांव में प्यारे लाल की छत टिन से ढकी हुई थी जिसे तेज हवा ने उडा ले गया। प्यारे लाल ने विगत वर्ष ही दो कमरे का यह मकान तैयार किया था। ग़रीबी की मार झेल रहा यह परिवार अब मकान विहीन हो गया है। मौसम विभाग ने पुर्वानुमान में शनिवार को सतर्कता बरतने का बुलेटिन पहले ही प्रसारित कर दिया था जो कि सच हुआ और इस तेज आंधी से प्यारे लाल के परिवार को अब खुली छत के नीचे रहना पड़ रहा है हालांकि क्षेत्रीय पटवारी ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और उन्होंने बताया कि छत तेज हवा से हुई उड़ी है जिसकी आख्या बनाकर उच्च स्तरीय अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। प्रभावित परिवार के लिए तत्काल जो भी सहायता बन पायेगी उस के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!