Wed. Mar 11th, 2026

गणेश गोदियाल उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष होंगे

ब्रेंकिग न्यूज

करण को हटाकर गोदियाल को सौंपी उत्तराखण्ड कांग्रेस की कमान

नई दिल्ली: कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। मंगलवार को एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इस संबंध में आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की। प्रदेश संगठन को नई दिशा और मजबूती देने के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने दो अहम समितियों के प्रमुखों की नियुक्ति को भी मंजूरी दी है।
1. प्रीतम सिंह – अध्यक्ष, प्रचार समिति

2. डॉ. हरक सिंह रावत – अध्यक्ष, चुनाव प्रबंधन समिति
निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य भी नियुक्त किया है। पार्टी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनके योगदान की सराहना करती है।
वहीं कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी नियुक्त कर दिया है। उत्तरकाशी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत नियुक्त किया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!