Breaking
Tue. Nov 17th, 2026

चिन्यालीसौड़ एयरपोर्ट पर आसमान से उतरे वायुसेना के 23 पैरा कमांडो, 8 हजार मीटर की ऊंचाई से लगाई छलांग

एएन-32 मल्टीपरपज विमान से पैराशूट के जरिए रनवे पर की सफल लैंडिंग, मिशन पूरा कर विमान से लौटे ग्वालियर

चिरंजीव सेमवाल

उत्तरकाशी । जिले के चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर मंगलवार को आसमान से उतरते पैरा कमांडो का रोमांचक नजारा देखने को मिला। भारतीय वायुसेना के एएन-32 मल्टीपरपज विमान से करीब आठ हजार मीटर की ऊंचाई से 23 पैरा कमांडो ने छलांग लगाई और पैराशूट के सहारे चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे के रनवे पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। वायुसेना के जवानों की इस गतिविधि से क्षेत्र में उत्सुकता बनी रही।
जानकारी के अनुसार, वायुसेना का एएन-32 विमान पैरा कमांडो को लेकर चिन्यालीसौड़ पहुंचा था। निर्धारित ऊंचाई से जवानों ने एक-एक कर छलांग लगाई और पैराशूट के जरिए सुरक्षित रनवे पर उतरे। सभी 23 जवानों की सफल लैंडिंग के बाद उन्होंने हवाई अड्डे से ही विमान के जरिए ग्वालियर के लिए वापसी की।
चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना के पैरा कमांडो की इस गतिविधि को सामरिक और हवाई प्रशिक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!