Breaking
Fri. Sep 20th, 2024

बड़कोट पेयजल स्वीकृती का  धरना 48 वें दिन  डीएम के वार्ता से  हुआ समाप्त।।

By sarutalsandesh.com Jul 23, 2024
बड़कोट पेयजल स्वीकृती का  धरना 48 वें दिन  डीएम के वार्ता से  हुआ समाप्त।।
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बड़़कोट नगर की पेयजल समस्या के समाधान का दिया था आश्वासन ।।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर  चौहान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार।।
चिरंजीव सेमवाल
 उत्तरकाशी, 23  जुलाई ।
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट से वार्ता के बाद बड़़कोट में पेयजल योजना की स्वीकृति दिए जाने की मांग को लेकर चलाया जा रहा आंदोलन मंगलवार को 48 वें दिन समाप्त हो गया है। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह  धामी द्वारा  बड़कोट में पम्पिंग पेयजल योजना की स्वीकृति को लेकर आश्वासन दिए  जाने  और शासन-प्रशासन के स्तर पर नगर की पेयजल समस्या के समाधान के संबंध में चल रही कार्रवाई के बारे में आन्दोलनकारियों को अवगत कराते हुए आन्दोलन खत्म करने की अपील की। मुख्यमंत्री के आश्वासन और जिलाधिकारी से हुई वार्ता से संतुष्ट होकर पेयजल संघर्ष समिति  ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की है।
मंगलवार देर रात्रि बड़कोट उपजिलाधिकारी कार्यालय में पेयजल संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि बड़कोट नगर की पेयजल समस्या के समुचित निस्तारण हेतु शासन-प्रशासन के स्तर गंभीरता से प्रयास किये जा रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बड़कोट नगर की पेयजल समस्या के समाधान का आश्वासन देते हुए इस प्रकरण को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा  कि  इस वर्ष बड़कोट नगर  में पेयजल संकट काफी देखा गया है। तद्समय यहाँ अस्थाई रूप से तथा टैंकरों की संख्या बढ़ाते हुए निरन्तर पेयजल उपलब्ध कराया गया। उक्त के साथ-साथ बड़‌कोट नगर क्षेत्र में पेयजल की निरंतर आपूर्ति हेतु रू.60.00 लाख स्वीकृत की गई। इसी क्रम में रू. 97.36 लाख की मिनी स्कूप निर्माण योजना (कृष्णा खड्ड) स्वीकृत करवाई गई, जिसकी टेण्डर प्रकिया व कार्यदिश इत्यादि पूर्ण हो गया है एवं निर्माण से सम्बन्धित कार्य अविलम्ब प्रारम्भ किया जायेगा।
पेयजल संघर्ष समिति कर मांगपत्र में जिलाधिकारी ने कहा कि बड़‌कोट नगर पालिका क्षेत्र होने के साथ-साथ श्री यमुनोत्री धाम चारधाम यात्रा का भी मुख्य पड़ाव है। यहाँ चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या के दबाव के दृष्टिगत एक दीर्घकालीन योजना प्रस्तावित की गई है। जिसकी पूर्व में रू. 72.00 करोड़ की डीपीआर गठित की गई थी, जो शासन स्तर पर विचारार्थ प्रस्तुत की गई।   बड़कोट में पेयजल संकट से निजात पाने हेतु उपरोक्तानुसार तात्कालिकता के आधार पर रू. 2.90 करोड़ की योजना की स्वीकृति 01 सप्ताह के अन्दर प्राप्त हो जायेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के अन्तर्गत मई व जून के पेयजल बिल माफ करने एवं जल संस्थान द्वारा लगाये जा रहे प्रतिवर्ष जलकर समाप्त किये जाने के प्रकरणों को शासन को सन्दर्भित किया जायेगा ताकि जनहित मे यथोचित निर्णय शासन द्वारा लिया जा सके।
जिलाधिकारी से वार्ता के बाद पेयजल संघर्ष समिति ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा करते हुए उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई किये जाने के लिए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी तथा शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
वार्ता के बाद उप जिलाधिकारी मुकेश चंद्र रमोला  ने धरना स्थल पर जाकर  क्रमिक अनशन पर बैठे प्रवीण सिंह रावत  को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह राणा, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, के नेतृत्व में बड़कोट पेयजल पंपिंग योजना के आंदोलनकारी एवं भाजपा के सिस्ट मंडल ने दिया रात्रि मुख्यमंत्री पुष्कर सीधा में के साथ वार्ता की है वार्ता के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी को निर्देशित किया इसके बाद आज धरना समाप्त हो गया।
इस दौरान   सुनील थपलियाल, अजय रावत, पूर्ण सिंह रावत, डॉ सोवेंद्र सिंह चौहान, अब्बल चंद कुमाई,धनवीर रावत,राजाराम जगूड़ी, संत केशव गिरी महाराज, होटल एशोसिएशन अध्यक्ष सोबन राणा,ललिता भंडारी, अनुपमा रावत, आराधना, शकुंतला, चतरी, अजय रावत बडिया, नीरज, विजय भक्त,कपिल राणा,एस एस रावत,नरोत्तम, ताजीराम, केदार सिंह आदि के साथ ही जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विनोद पांडे, तहसीलदार धनीराम डंगवाल तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *